Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
03-Jul-2020 02:38 PM
PATNA : बिहार महागठबंधन के महत्वपूर्ण घटक दल विकासशील इंसान पार्टी ( वीआईपी ) सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आज पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाला वक्त युवाओं का है। युवा देश की रीढ़ की हड्डी हैं। इस दौरान उन्होनें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान की भी तारीफ की।
चुनावी मोड में आ चुके वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकें कर रहे हैं वे वर्चुअल रैली के जरिए पार्टी के चुनावी अभियान की भी शुरूआत करने वाले हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज वक्त युवाओं का है हमारी पार्टी भी युवाओं की पार्टी है, हमें भी मौका मिला तो हम बिहार के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। उन्होनें इस दौरान उदाहरण के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ कर डाली। मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार ने भी बिहार के लिए अच्छा काम किया है। फिर मुकेश सहनी ने कहा कि उन्होनें काम तो किया लेकिन केवल पांच साल । पहले पांच साल के कार्यकाल में अच्छा काम किया लेकिन फिर उसके बाद बिहार अगले दो टर्म में उन्होनें बिहार को काफी पीछे धकेल दिया।
मुकेश सहनी ने बिहार के युवा नेताओं का नाम लेते हुए एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान का भी नाम लिया। मुकेश सहनी ने कहा कि तेजस्वी यादव हो या फिर चिराग पासवान हो या फिर खुद का नाम लेते हुए कहा कि मुकेश सहनी हो बिहार में युवा नेताओं का दौर चल रहा है और भविष्य भी इन्हीं का है। उन्होनें इस मौके पर युवाओं को याद दिलाते हुए कहा कि 5 जुलाई को मैं फेसबुक लाइव होउंगा, उसे आपलोग ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और लोगों के बीच ले जाएं।