ब्रेकिंग न्यूज़

PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित

Home / bihar / IPS आदित्य कुमार के घर विजिलेंस की रेड, कई ठिकानों पर चल रही...

IPS आदित्य कुमार के घर विजिलेंस की रेड, कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

07-Dec-2022 10:30 AM

PATNA : गया के पूर्व SSP आदित्य कुमार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व SSP आदित्य कुमार के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी चल रही है। पटना ,गाजियाबाद और मेरठ के ठिकानों पर एक साथ रेड जारी है। IPS आदित्य कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। स्पेशल विजिलंस यूनिट (SVU) ने मामला दर्ज किया है। SVU के ADG नैय्यर हसनैन खान ने मामले की जानकारी दी है।




आपको बता दें, आईपीएस आदित्य कुमार के बिहार और उत्तर प्रदेश के ठिकानों पर सुबह से ही छापेमारी की जा रही है। विशेष निगरानी इकाई की टीम पटना के दानापुर स्थित वशी अपार्टमेंट, गाजियाबाद एवं मेरठ में आदित्य के आवास की तलाशी ले रही है। SVU ने आदित्य कुमार के खिलाफ 1.37 करोड़ से अधिक की काली कमाई के मामले में FIR दर्ज किया गया है। 


news image

आपको बता दें, IPS आदित्य कुमार बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को पटना हाई कोर्ट के जज के नाम पर फर्जी कॉल कर पैरवी कराने के मामले में फरार चल रहे हैं। IPS की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने भी शिकंजा कस दिया है। यूपी पुलिस के तरफ से एसआइटी का गठन किया गया था। वहीं, इसके आलावा आर्थिक अपराध इकाई ने भी उनकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी शुरू कर दी थी। आज यानी बुधवार को स्पेशल विजिलंस यूनिट ने सुबह-सवेरे उनके कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दिया और उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज कर लिया।