Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
13-Nov-2025 01:18 PM
By First Bihar
Love Marriage: बिहार में एक इंटर-रिलिजन लव मैरिज अब पुलिस से लेकर महिला आयोग तक चर्चा का विषय बन चुकी है। यह मामला मुजफ्फरपुर की एक बीपीएससी चयनित शिक्षिका और सहरसा के एक पुलिस एसआई से जुड़े विवाद का है। दोनों ने तीन साल पहले समाज की दीवारें तोड़कर प्रेम विवाह किया था, पत्नी हिंदू और पति मुस्लिम। लेकिन अब वही रिश्ता मारपीट, धोखा और दूसरी शादी के आरोपों के बीच बुरी तरह उलझ गया है।
पीड़िता शिक्षिका के मुताबिक, दोनों के बीच करीब आठ साल तक लिव-इन रिलेशनशिप रहा और 2022 में उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, मगर 13 अगस्त 2025 को उन्हें बड़ा झटका लगा, जब उन्हें पता चला कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है। जब उन्होंने पति से इस बारे में पूछा, तो उसने बेझिझक कहा- “हाँ, मैंने दूसरी शादी की है।”
इसके बाद संबंधों में तनाव और हिंसा शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि पति ने न केवल शारीरिक प्रताड़ना दी, बल्कि गला दबाकर जान लेने की कोशिश भी की। उन्होंने बताया- “वो कहते थे कि तुम्हें मारवाने में मुझे एक मिनट नहीं लगेगा।”
शिक्षिका का यह भी कहना है कि शादी के बाद उन्हें कभी ससुराल नहीं ले जाया गया। 16 अगस्त को जब वह पहली बार सहरसा स्थित पति के घर पहुँचीं, तो वहाँ के परिजनों ने कहा- “अब तो दूसरी शादी हो गई है, तुम भी रहो, वो भी रहेगी।” यह सुनकर पीड़िता स्तब्ध रह गईं।
इसके बाद महिला ने 19 अगस्त को सहरसा महिला थाना, 20 अगस्त को मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधिकारी, और 16 सितंबर को आईजी कार्यालय में आवेदन दिया। न्याय की तलाश में अब वह बिहार राज्य महिला आयोग तक पहुंच चुकी हैं।
महिला आयोग की सदस्य रश्मि रेखा सिन्हा ने बताया कि यह मामला अंतरधार्मिक विवाह से जुड़ा है, और आवेदिका ने पति पर मारपीट, प्रताड़ना और दूसरी शादी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- “अभी चुनावी व्यस्तता है, इसलिए सुनवाई 8 दिसंबर को होगी। हमारी पहली प्राथमिकता काउंसलिंग के ज़रिए समाधान निकालने की है, ताकि अगर संभव हो तो दंपती फिर से साथ आ सकें।” इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर समाज में इंटर-रिलिजन शादी की चुनौतियों और उससे जुड़ी मानसिक, सामाजिक व कानूनी जटिलताओं को उजागर किया है। अब देखना यह होगा कि यह रिश्ता इश्क़ की जीत बनेगा या एक अधूरी मोहब्बत की कहानी बनकर रह जाएगा।