ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / bihar / मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा के खान निरीक्षक को निलंबित करने दिया...

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा के खान निरीक्षक को निलंबित करने दिया आदेश, कहा..राजस्व लक्ष्य से कोई समझौता नहीं

कार्य में कोताही बरतने एवं अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में पाई गई गंभीर अनियमितताओं को संज्ञान में लेते हुए दरभंगा के खनिज विकास पदाधिकारी को स्पष्टीकरण देने एवं खान निरीक्षक को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया।

23-Dec-2025 06:08 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भू-तत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार दिनांक 23.12.2025 को विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के सचिव देवेश सेहरा, निदेशक मनेश कुमार मीणा, अपर सचिव भारत भूषण प्रसाद, सहायक निदेशक, सभी जिला के खनिज विकास पदाधिकारी तथा विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में सभी जिलों को त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व समाहरण लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। राजस्व समाहरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लक्ष्य से पीछे चल रहे जिलों यथा पटना, रोहतास, औरंगाबाद, गया इत्यादि के खनिज विकास पदाधिकारी की पृथक रूप से समीक्षा करने हेतु निदेशक मनेश कुमार मीणा को निर्देशित किया गया। सभी जिलों को निर्देशित किया गया कि 03 दिनों के भीतर राजस्व समाहरण लक्ष्य की प्राप्ति सुश्चित करने हेतु कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि ईंट भट्टों से खनन समेकित शुल्क जमा कराने के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


कार्य में कोताही बरतने एवं अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई में पाई गई गंभीर अनियमितताओं को संज्ञान में लेते हुए दरभंगा जिले के खनिज विकास पदाधिकारी को स्पष्टीकरण देने एवं खान निरीक्षक के विरुद्ध आरोपों पर गहन समीक्षा के पश्चात निलंबित करने का निर्देश दिया गया। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही या मिलीभगत करते पाए जाने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। 


उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर समझौता अथवा संरक्षण की प्रवृत्ति को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सभी खान निरीक्षकों के साथ अलग से बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए ताकि जिला स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खान एवं भू-तत्व विभाग हेतु राज्यभर में 400 पुलिस बल की तैनाती हेतु गृह विभाग से अनुरोध किया जाएगा। 


आवश्यकतानुसार सहयोग न करने वाले थानों की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बालू घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा अनिलामित बालू घाटों की शीघ्र नीलामी हेतु निर्देश दिया गया। जब्त बालू का 15 दिनों के अंदर निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया।  ईंट भट्टों एवं बालू घाटों में कार्यरत कर्मियों को पहचान पत्र जारी करने का भी निर्णय लिया गया ताकि उन्हें रोजगार संबंधी सभी लाभ मिल सके। 


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भंडारण अनुज्ञप्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खान एवं भू-तत्व विभाग की ओर से 29 दिसंबर एवं 16 जनवरी को विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खनिज संसाधनों का दोहन पूरी तरह वैध, पारदर्शी और जनहित में सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

news image

news image

news image

news image