ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

Home / bihar / सीतामढ़ी के इस हॉस्पिटल में चलने लगे लाठी-डंडे, एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंक कर...

सीतामढ़ी के इस हॉस्पिटल में चलने लगे लाठी-डंडे, एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंक कर मारा, VIDEO वायरल

17-May-2020 02:06 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI: सीतामढ़ी में हॉस्पिटल में स्क्रीनिंग करा रहे प्रवासी मजदूर आपस में भिड़ गये। देखते ही देखते हॉस्पिटल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जिसे जो मिला एक दूसरे पर उठा कर फेंकने लगे। लाठी-डंडे भी खूब चले। हॉस्पिटल के इस हंगामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


जिले का बैरगनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देखते ही देखते रणक्षेत्र बन गया दूसरे राज्यों से आए प्रवासी मजदूर स्क्रीनिंग कराने के दौरान कतार में खड़ा होने के लिए आपस मे ही लड़ने लगे। बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूरों को स्क्रीनिंग के लिए बैरगनिया अस्पताल लाया गया था जहां कतार में खड़े होने के लिए आपस में ही श्रमिक मजदूर भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से प्रहार कर मारपीट करने लगे । लड़ रहे लोगों को जो कुछ मिला एक दूसरे पर उठा कर फेंकने लगे। कुर्सियां भी चलने लगी। पुलिस की मौजूदगी में ये सब कुछ काफी देर तक होता रहा। 


दरअसल मजदूर स्क्रीनिंग के दौरान 'पहले मैं पहले मैं' की होड़ में एक दूसरे से भिड़ गये। देखते ही देखते पूरा अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और पुलिस वाले तमाशबीन बने रहे। लोगों पर पुलिस का थोड़ा भी भय नहीं दिखा। पुलिस के सामने ही लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे, सीढ़ी-कुर्सी जो मिला उठाकर एक दूसरे पर मारने लगे। इस हंगामे में  कई लोगों को चोटें आयी हैं। बाद में बीच-बचाव कर मामले को शांत किया गया।