बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
11-May-2022 08:59 AM
PATNA: राज्य में होमगार्ड की ट्रेनिंग अब पुलिस के जवानों की ही तरह की जाएगी। इनकी ट्रेनिंग स्टेट कमांडो की तरह होगी। इसमें गोरिल्ला वार टेक्निक, पाइप प्रैक्टिस, रोप क्लाइमिंग जैसे कई विशेष तरीके शामिल होंगे। इन्हें इस तरह की विशेष ट्रेनिंग देने के लिए सेना के रिटायर्ड 20 सूबेदारों को बुलाया गया है। इन जवानों को यह खास तरह की ट्रेनिंग बिहटा स्थित होमगार्ड के ट्रेनिंग सेंटर में इसके लिए विशेष तौर पर की गई है।
यह ट्रेनिंग पांच चरणों में दी जाएगीऔर सभी में अलग-अलग टेकनीक सिखाये जायेंगे। इस तरह की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद होमगार्ड के जवानों को विशेष स्थानों की सुरक्षा के अलावा विशेष कार्यक्रमों में भी तैनात किया जाएगा। बिहार होमगार्ड के जवानों को आर्मी के पूर्व पदाधिकारियों से ट्रेनिंग दिलाने वाला देश का पहला राज्य बना है। राज्य में दो हजार 700 होमगार्ड के जवान ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्हें भी इसी तरह विशेष ट्रेनिंग दी जायेगी।
इस मामले में समादेष्टा चंदन कुशवाहा ने बताया कि आने वाले दिनों में होमगार्ड में आठ हजार जवानों की बहाली होगी। इस तरह की ट्रेनिंग लेने के बाद होमगार्ड के जवान भी पूरी तरह से तैयार और मजबूत हौसलों के साथ ड्यूटी करेंगे। जिसके बाद होमगार्ड के जवानों को लेकर पहले वाली छवि बदल जाएगी।