BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
14-Feb-2026 08:12 AM
By FIRST BIHAR
Holi Special Train: होली के मौके पर ट्रेनों में हर साल होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा और आनंद विहार रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें गया जंक्शन समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
हावड़ा–खातीपुरा स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा–खातीपुरा स्पेशल 25 फरवरी और 11 मार्च 2026 को रात 11:55 बजे हावड़ा जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:40 बजे किउल, 9:13 बजे नवादा, 10:35 बजे गया जंक्शन और दोपहर 2:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद शुक्रवार सुबह 11:30 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खातीपुरा–हावड़ा स्पेशल 27 फरवरी और 13 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे खातीपुरा से चलेगी। यह शनिवार दोपहर 2:00 बजे डीडीयू, शाम 5:30 बजे गया, 6:43 बजे नवादा और 8:38 बजे किउल पहुंचेगी। ट्रेन रविवार सुबह 5:15 बजे हावड़ा जंक्शन पहुंचेगी।
आनंद विहार–खोरधा रोड स्पेशल ट्रेन
दूसरी स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से खोरधा रोड जंक्शन के बीच चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04066 आनंद विहार–खोरधा रोड स्पेशल 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक प्रतिदिन रात 12:30 बजे आनंद विहार से रवाना होगी। यह दोपहर 3:15 बजे डीडीयू, शाम 6:40 बजे गया और रात 9:40 बजे गोमो पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 12:30 बजे खोरधा रोड जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04065 खोरधा रोड से 28 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक रोजाना दोपहर 3:30 बजे चलेगी। यह अगले दिन सुबह 6:55 बजे गोमो, 10:30 बजे गया और 2:20 बजे डीडीयू पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 8:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। रेलवे ने संकेत दिया है कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं।