बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
13-Jun-2023 11:34 AM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से खबर आ रही है जहां पिकअप वैन बेकाबू होकर पलट गई. जिस वजह से पिकअप पर सवार सवार 4 डांसर समेत दो मासूम बुरी तरह जख्मी हो गए. जिसमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक डांसर को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.
यह हादसा जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के करमैनी ढाला के पास का है. कोलकाता निवासी नर्तकियां कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के पास रहकर आर्केस्ट्रा में काम करती हैं. वही पिकअप पर सवार होकर उत्तर प्रदेश से शादी समारोह में प्रोग्राम कर सासामुसा लौट रही थी. इसी दौरान पिकअप ड्राइवर ने जैसे ही झपकी ली वैसे ही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. जिससे सभी लोग हादसे का शिकार हो गए.
घायलों में कोलकाता की रहने वाली काजल अधिकारी, अनुष्का मिश्रा, मधु कुमारी, अंजली कुमारी, सपना कुमारी और अन्य एक मासूम शामिल है.