BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
13-Jan-2026 03:37 PM
By First Bihar
GOPALGANJ :- बिहार में घूसखोर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं, आए दिन ये रंगेहाथ घूस लेते पकड़े जा रहे हैं, लेकिन इस कार्रवाई के बावजूद ऐसा लगता है कि घूसखोरों में डर खत्म हो गया है। यही कारण है कि आए दिन कोई ना कोई घूस लेते पकड़ा जा रहा है। इस बार गोपालगंज में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बरौली अंचल में पदस्थापित राजस्व पदाधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
मामला गोपालगंज जिले के बरौली अंचल कार्यालय से जुड़ा हुआ है, जहां पदस्थापित राजस्व पदाधिकारी विजय सिंह को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, बघैची गांव निवासी शैलेंद्र कुमार का करीब 9.9 डिसमिल जमीन के दाखिल–खारिज से संबंधित मामला लंबित था। आरोप है कि इस दाखिल–खारिज के एवज में राजस्व पदाधिकारी द्वारा पहले 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।
बाद में बातचीत के दौरान रिश्वत की राशि घटाकर 6 हजार रुपये तय की गई। रिश्वत देने में असमर्थ शैलेंद्र कुमार ने निगरानी विभाग से संपर्क किया और पूरे मामले की लिखित शिकायत निगरानी थाना में दर्ज कराई। शिकायत के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित हुआ कि राजस्व पदाधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने ट्रैप टीम का गठन किया और योजनाबद्ध तरीके से आज कार्रवाई की गई। जैसे ही राजस्व पदाधिकारी विजय सिंह ने परिवादी से रिश्वत की रकम स्वीकार की, उसी समय निगरानी टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
नागेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि “एक परिवादी द्वारा निगरानी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि बरौली अंचल में पदस्थापित राजस्व पदाधिकारी द्वारा दाखिल–खारिज के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जो सही पाया गया। इसके बाद ट्रैप टीम का गठन कर आज आरोपी को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद बरौली अंचल कार्यालय सहित पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी राजस्व पदाधिकारी से पूछताछ की जा रही है और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए निगरानी थाना ले जाया जा रहा है। निगरानी विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और किसी भी सरकारी कर्मचारी को कानून से ऊपर नहीं समझा जाएगा।
REPORT:- NAMO NARAYAN MISHRA 
