बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
14-Apr-2025 10:39 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Ghaziabad To Patna Direct Flight: दिल्ली-एनसीआर से बिहार आने वाले लोगों के लिए गुडन्यूज है। अब पटना आना और भी आसान हो गया है। 1 मई से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से पटना के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है, जिसका शुरुआती किराया वंदे भारत ट्रेन की एग्जीक्यूटिव चेयर कार से भी कम है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह उड़ान सेवा हर रोज होगी और इसमें 180 सीटों वाला एयरक्राफ्ट लगाया गया है। पटना से उड़ान सुबह 11:50 बजे होगी और गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर 1:40 बजे पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट दोपहर 2:25 बजे हिंडन से रवाना होगी और 4:10 बजे पटना पहुंचेगी। टिकट की शुरुआती कीमत लगभग 4000 रुपए रखी गई है।
गाजियाबाद से पटना की डायरेक्ट फ्लाइट से नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ जैसे शहरों में रहने वाले लाखों बिहारियों के लिए काफी आसानी होगी। अब लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट की भारी भीड़, लंबी दूरी और ऊंचे किराये की वजह से परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। हिंडन एयरपोर्ट को मार्च में मिली उड़ान मंजूरी के बाद से इसकी कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ रही है। जल्द ही हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी।