ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / गंडक नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, ग्रामीणों ने दो को बचाया,...

गंडक नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, ग्रामीणों ने दो को बचाया, 2 लापता

07-Apr-2021 02:47 PM

WEST CHAMPARAN : बड़ी खबर बगहा के शास्त्री नगर की है, जहां गंडक नदी में नहाने गए चार बच्चे डूब गए. तभी आसपास रहे ग्रामीणों की नगर डूब रहे बच्चे पर पड़ी और उन्होंने दो बच्चों का सफल रेस्क्यू कर लिया, वहीं दो बच्चे लापता हैं.

नदी से रेस्कयू किए गए दोनों बच्चों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.  लेकिन दो बच्चे गंडक नदी में अभी भी लापता है, जिनकी तलाश स्थानीय ग्रामीण और गोताखोर कर रहे हैं.

खबर मिलने तक एसडीआरएफ की टीम नहीं मौके पर नहीं पहुंची है.  जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. लापता बच्चों की पहचान अभिषेक राज और अंशु राज के रुप में की गई है .

घटना के कई घंटों बाद बगहा के सीओ गंडक नदी तट पर पहुंचे हैं.  लेकिन अभी तक नदी में लापता बच्चों का आता पता नहीं चल पाया है. वही गंडक नदी से निकाले गए दो बच्चे इमरान अंसारी और सूरज कुमार खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.