बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
29-May-2023 07:01 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में मौसम का उतार चढ़ाव लगातार जारी है। कुछ दिनों की राहत के बाद अब एक बार फिर से बिहार का मौसम बदले वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस सप्ताह बिहार के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। एक दो जिलों को छोड़ दें तो बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा।
पटना समेत राज्य के 28 जिलों के अधिकतम तापमान में रविवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।पटना के अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि 40.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा। अगले पांच दिनों में तापमान के बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी हालांकि इस हफ्ते लू चलने की आशंका काफी कम है।
IMD के मुताबिक, राज्य में प्री मानसून के बारिश का दौर इस हफ्ते कम रहने की उम्मीद है। अभी तक प्री मानसून में सामान्य से 4 फीसदी कम बारिश हुई है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है, ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दो तीन दिनों में तापमान 40 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि रात का तापमान भी 27 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बता दें कि बिहार में 13-14 जून तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है। मॉनसून के एक्टिव होने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, तबतक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।