अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
24-Apr-2021 01:09 PM
AURAGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां हैवान पति की शर्मनाक करतूत सामने आई है। सनकी पति ने पत्नी और 7 साल की बेटी को जलाकर मार डाला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि पति दूसरी शादी करना चाहता था जिसका विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी और बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला। रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र स्थित अपकी गांव की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सनकी पति को गिरफ्तार कर लिया वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपी अपु रजक दूसरी शादी करना चाहता था जिसका नीलम देवी अकसर विरोध करती थी। विरोध करने पर पति उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़िता किया करता था और इस बार भी वह दूसरी शादी की जिद करने लगा जिसका एक बार फिर पत्नी ने विरोध किया लेकिन इस बार आरोपी पति ने उसे जिंदा जलाकर मार डाला साथ ही सात साल की बेटी को भी आग के हवाले कर दिया। हैवान पति की इस करतूत से इलाके के लोग भी हैरान है। वही मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।