BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
03-Apr-2023 10:45 AM
By First Bihar
PATNA: पूरे देश के साथ साथ बिहार में भी अब कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। कोरोना से उबर चुके बिहार में आंकड़े एक बार फिर से डराने लगे हैं। रविवार को बिहार में कोरोना के 13 मामले सामने आए। 13 संक्रमितों में से सबसे अधिक 9 लोग पटना के बताए जा रहे हैं। बिहार में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 41 हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच को बढ़ाने का निर्देश दिया है।
दरअसल, पिछले एक महीने से देशभर में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी देखी जा रही है। बिहार में मरीजों का आंकड़ा न के बराबर हो गया था। पिछले दिनों एक-दो मामले सामने आए थे लेकिन अब आंकड़ों में जो तेजी देखी जा रही है, उससे चिंता बढ़ने लगी है। सिर्फ पटना में कोरोना के 9 मरीज मिले हैं, जिसमें पीएमसीएच के एक डॉक्टर भी शामिल हैं वहीं सहरसा, पूर्वी चम्पारण, औरंगाबाद और किशनगंज से एक-एक मरीज मिले हैं। बाकी जिलों में फिलहाल कोई मरीज नहीं मिला है।
पटना के संक्रमितों में बाढ़, अथमलगोला, दनियावां, पालीगंज मारुफगंज समेत अन्य इलाकों के लोग शामिल हैं। पटना एम्स, आईजीआईसी और पीएमसीएच में कुछ ऐसे संक्रमित भी मिल रहे है जिनका ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन से पहले जब उनकी जांच हुई तो वे कोरोना संक्रमित पाए गए। पटना के सिविल सर्जन ने कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उधर, देशभर में पिछले चौबीस घंटों के भीतर कोरोना के 3824 नए मामले दर्ज किए गए हैं।