बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
02-Nov-2025 05:07 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी को सड़ा हुआ आदमी बताया। जब मीडिया ने बताया कि बेगूसराय में राहुल गांधी, मुकेश सहनी और कन्हैया मछली पकड़ने गये हुए थे। बेगूसराय से वीडियो सामने आया है। इस पर दिलीप जायसवाल आगबबूला हो गये कहने लगे कि सड़े हुए आदमी का नाम क्या लेते हैं? विपक्ष रुका हुआ तालाब है और जो बहता गया वहीं सैलाब है।
रुका हुआ तालाब जिसका पानी सड़ चुका है वो विपक्ष है जो गंदी-गंदी बातें ही करेगा। विपक्ष तालाब के सड़े हुए पानी से ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता। एनडीए की विचारधारा साफ पानी की विचारधारा है। जो पारदर्शी होता है साफ-सुथरा होता है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष की बात करके झूठ मुठ का एनडीए को परेशान करते हैं। एनडीए क्या करना चाहता है उस पर चर्चा कीजिए।
तेजस्वी सपना देख रहा है, बाथरूम जा रहा है, राहुल गांधी नहा रहा है इन सब बातों से बीजेपी को क्या मतलब है? जनता और मतदाता मोदी जी की गारंटी पर विश्वास करते हैं। इसलिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीतीश कुमार के विकास पर बिहार के मतदाता इस बार सरकार बनाने जा रही है। विपक्ष जागता है, विपक्ष रोता है, राहुल गांधी डांस करते हैं, तेजस्वी यादव सपना देखते हैं। इससे हम लोगों को कोई मतलब नहीं है। हम विकास की बात करते है। हम बिहार का विकास करना चाहते हैं। हम बिहार को आगे बढ़ना चाहते हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में पटना में भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो रविवार की शाम दिनकर गोलंबर से शुरू होकर नाला रोड-ठाकुरबाड़ी-बाकरगंज पहुंचेगा। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और प्रत्याशी रहेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी पटना सिटी स्थित तख्त श्रीहरिमंदिर गुरुद्वारा मत्था टेकने जाएंगे। इस बात की जानकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी।
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत भारत रत्न जननायक आदरणीय कर्पूरी ठाकुर जी के गांव में जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करके किया था। आज वे राष्ट्रकवि दिनकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करके पटना में रोड शो करेंगे। यही है भाजपा का संस्कार।
बेगूसराय: जनसभा के बाद राहुल गांधी पोखर में कूदे, फिर पकड़ी मछली। भररा गांव स्थित एक पोखर में आज अनोखा नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता कन्हैया कुमार और वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी नाव पर सवार होकर पोखर में पहुंचे।#RahulGandhi #Begusarai… pic.twitter.com/M4gjn7VFo3
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) November 2, 2025