ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल

Home / bihar / Bihar News: इस रूट के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, स्पेशल ट्रेनों के...

Bihar News: इस रूट के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का होगा विस्तार

Bihar News: रेल यात्रियों की सुविधा और उनके सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 03309/03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद एवं 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार करने का निर्णय लिया है.

30-Jun-2025 10:54 AM

By First Bihar

Bihar News: रेल यात्रियों की सुविधा और उनके सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 03309/03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद एवं 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह विस्तार आगामी जुलाई माह के लिए लागू होगा, जिससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जिन्हें इन मार्गों पर यात्रा की नियमित आवश्यकता रहती है।


धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी कि परिचालन विस्तार के दौरान ट्रेनों का समय और ठहराव पूर्ववत रहेगा, अर्थात कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों को वर्तमान में संचालित ट्रेनों के समय और स्टॉपेज के अनुसार ही यात्रा करनी होगी।


स्पेशल ट्रेनों के विस्तारित परिचालन का कार्यक्रम में 03309 धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार, दिनांक 1 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक चलेगी। 03310 जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार, दिनांक 2 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलाई जाएगी। 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार, दिनांक 1 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक चलेगी।


03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार, दिनांक 3 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलाई जाएगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले IRCTC या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेन की समय-सारणी और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इस विशेष पहल से त्योहारों, अवकाशों और यात्रियों की बढ़ती संख्या के दौरान भीड़ का बेहतर प्रबंधन होगा और यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा विकल्प मिल सकेंगे।