ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / darbhanga / Road Accident In Bihar: ट्रक की ठोकर से दो लोगों की मौत, विरोध...

Road Accident In Bihar: ट्रक की ठोकर से दो लोगों की मौत, विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

Road Accident In Bihar: बहेड़ा-बहेड़ी स्टेट हाईवे-88 पर सोमवार सुबह ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।

13-Jan-2025 03:21 PM

By First Bihar

Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकलकर सामने आया है। जहां ट्रक की ठोकर से दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार,बहेड़ी स्टेट हाईवे-88 पर सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहां ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के विरोध में लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। मौके पर दल बल के साथ पहुंचे बहेड़ी थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं।


इस घटना के बाद मृतकों की पहचान बहेड़ी थाना के दोहट नारायण गांव के छपकी टोला निवासी शंभूलाल देव के पुत्र लक्ष्मी लाल देव (20) एवं गंगा राम के पुत्र विशाल राम (16) के रूप में हुई है। जबकि घायल उसी गांव के दौलत नदाफ का पुत्र सलामत कुमार (18) है।


बताया जा रहा है कि यह तीनों एक ग्लैमर बाइक पर सवार होकर अपना मॉल से कपड़े की खरीदारी करने आए थे। खरीदारी कर मॉल से निकल कर जैसे ही वो मुख्य सड़क पर आए तभी बहेड़ा से बिजली पोल गिराकर बहेड़ी की ओर आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक व किशोर ने दम तोड़ दिया। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।