ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री

Home / bihar / Bihar News: ‘10 हजार खर्च कर दिए, लौटाने के लिए पैसे नहीं’, पुरूषों...

Bihar News: ‘10 हजार खर्च कर दिए, लौटाने के लिए पैसे नहीं’, पुरूषों ने महिला रोजगार योजना की राशि लौटाने से किया इनकार

Bihar News: दरभंगा में तकनीकी खामी से महिला रोजगार योजना के 10-10 हजार रुपये दो पुरुषों के खाते में पहुंच गए थे. जिन्हें सरकार ने पैसे वापस करने के लिए नोटिस भेजा था. अब उन्होंने पैसे लौटाने से इनकार कर दिए हैं.

16-Dec-2025 12:38 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजने की योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत राज्य में सवा करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की गई थी। इसी दौरान तकनीकी खामी के कारण दरभंगा जिले के जाले प्रखंड में दो पुरुषों के खातों में गलती से 10-10 हजार रुपये भेज दिए गए।


मामला जाले प्रखंड के कमतौल थाना क्षेत्र की अहियारी दक्षिणी पंचायत का है, जहां नागेंद्र राम और बलराम सहनी के खातों में महिला रोजगार योजना की राशि पहुंच गई। गलती सामने आने के बाद जीविका के जाले प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने दोनों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द राशि वापस करने का आग्रह किया है। इसके लिए संबंधित खाते का विवरण भी साझा किया गया है।


नोटिस में दोनों को निर्देश दिया गया है कि राशि जमा करने के बाद उसकी रसीद या स्क्रीनशॉट बीपीआईयू कार्यालय में जमा करें, ताकि रिकॉर्ड को अद्यतन किया जा सके। इस मामले में नागेंद्र राम और बलराम सहनी ने बताया कि वे अत्यंत गरीब और महादलित परिवार से आते हैं और सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाकर जीवनयापन करते हैं। उनके अनुसार, खाते में आई 10-10 हजार रुपये की राशि उन्होंने कर्ज चुकाने में खर्च कर दी है। ऐसे में उनके पास अब राशि लौटाने के लिए पैसे नहीं हैं।


वहीं, जीविका के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) देवदत्त झा ने बताया कि लिपिकीय भूल के कारण दो पुरुषों के खातों में राशि चली गई थी। उन्होंने कहा कि उनसे राशि वापस करने का अनुरोध किया गया है, लेकिन यदि राशि वापस नहीं की जाती है तो आगे की कार्रवाई को लेकर फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।