BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
19-Mar-2026 12:03 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। पनपीही तालाब में आत्महत्या के लिए कूदने वाली पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी डूब गया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
भरवाड़ा वार्ड छह निवासी सनाउल्लाह (45) और उनकी पत्नी हसरत प्रवीण (40) के शव को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। बताया जाता है कि हसरत प्रवीण ने दस दिन पहले भी तालाब में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय ग्रामीणों और डायल 112 की पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे घर वापस भेज दिया था।
गुरुवार की सुबह वह पुनः तालाब की ओर गई और अचानक छलांग लगा दी। पत्नी को रोकने के लिए सनाउल्लाह भी पीछे दौड़े और उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े। लेकिन गहरे पानी के कारण वह पत्नी को बचा नहीं सके और खुद भी डूब गए।
काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दंपती के परिवार में एक पुत्र हसमतुल्ला उर्फ इखलाक है, जबकि पुत्री नाजिया प्रवीण की शादी पांच साल पहले हो चुकी है। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।