ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: मंत्री संजय सरावगी ने मुजफ्फरपुर में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bihar News: मंत्री संजय सरावगी ने मुजफ्फरपुर में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bengaluru Stampede: विराट कोहली के खिलाफ थाने में शिकायत, बेंगलुरू हादसे को लेकर FIR दर्ज करने की मांग Bengaluru Stampede: विराट कोहली के खिलाफ थाने में शिकायत, बेंगलुरू हादसे को लेकर FIR दर्ज करने की मांग Buxar News: अजय सिंह के नेतृत्व में भारत प्लस इथेनॉल प्लांट की बड़ी उपलब्धि, सफलतापूर्वक विकसित किया CO2 स्टोरेज सिस्टम Buxar News: अजय सिंह के नेतृत्व में भारत प्लस इथेनॉल प्लांट की बड़ी उपलब्धि, सफलतापूर्वक विकसित किया CO2 स्टोरेज सिस्टम Bihar News: बिहार में सबसे सस्ता गोल्ड रेट और मेकिंग चार्ज लेकर आया श्री हरी ज्वेलर्स, मौका कहीं छूट न जाए Bihar News: बिहार में सबसे सस्ता गोल्ड रेट और मेकिंग चार्ज लेकर आया श्री हरी ज्वेलर्स, मौका कहीं छूट न जाए Patna News: पटना में यहां मिल रहा खादी के कपड़ों पर आकर्षक डिस्काउंट, खरीदने के लिए उमड़ रही भारी भीड़ Patna News: पटना में यहां मिल रहा खादी के कपड़ों पर आकर्षक डिस्काउंट, खरीदने के लिए उमड़ रही भारी भीड़

दरभंगा नगर निगम के उप मेयर नाजिया हसन के विवादित पोस्ट पर बवाल, निगम कार्यालय में लोगों ने बनाया बंधक

दरभंगा नगर निगम की उप महापौर नाजिया हसन के विवादित पोस्ट के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और हिन्दू संगठन के सदस्यों ने जमकर हंगामा मचाया और पुतला दहन किया। हंगामें के बाद उपमेयर ने दरभंगा के लोगों से माफी मांगी।

bihar

31-May-2025 08:32 PM

By First Bihar

DARBHANGA: दरभंगा नगर निगम की उप मेयर नाजिया हसन ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट किया था। पोस्ट वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता और हिन्दू संगठन के सदस्यों ने निगम कार्यालय पहुंच गये और हंगामा करने लगे। इस दौरान उप मेयर नाजिया हसन को निगम कार्यालय में बंधक बना लिया और उनके चैम्बर के बाहर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान गेट पर लगे नेम प्लेट को तोड़ दिया। गुस्साएं लोग उप मेयर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। 


दरभंगा नगर निगम की उप मेयर नाजिया हसन के विवादित पोस्ट से गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ता और हिन्दू संगठन के सदस्यों ने निगम कार्यालय परिसर में ही पुतला दहन भी किया और जमकर हंगामा मचाया। उप महापौर के कार्यालय के बाहर तोड़फोड़ करते भाजपा कार्यकर्ता और हिन्दू संगठन के सदस्यों ने निगम कार्यालय में बंधक बना लिया। उपमेयर नाजिया हसन ने सोशल मीडिया पर आरएसएस की तुलना पाकिस्तान से की थी, नाजिया ने लिखा था कि "हम लोग हिंदू भाई से उतनी ही स्नेह रखते है जितना मुस्लिम भाई से, हम लोग पाकिस्तान से उतनी ही नफरत करते है जितनी #RSS से क्योंकि दोनों 2 नेशन थ्योरी के समर्थक रहे है।"


हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार व वरीय अधिकारी दल बल के साथ पहुंचे। जहां दरभंगा नगर निगम की उप महापौर से माफी मांगने की मांग हिन्दू संगठन करने लगे। प्रशानिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद नाजिया हसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से माफी मांगी। वही प्रशासन के अधिकारियों ने किसी भी तरह का अफवाह पर धयान नही देने की अपील की।