ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार विधान परिषद में हो गया बड़ा खेल: सभापति के चेंबर में कांड, EOU ने शुरू की जांच

बिहार विधान परिषद में बड़ा साइबर कांड सामने आया है. चर्चा ये है कि सभापति अवधेश नारायण सिंह के चेंबर के कंप्यूटर से बहाली और प्रमोशन से जुड़ा अहम डाटा डिलीट कर दिया गया है. EOU की साइबर टीम ने जांच शुरू कर दी है.

Bihar vidhan parishad news
बिहार विधान परिषद में बड़ा खेल
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद में बड़ा खेल हो गया है. सभापति के चेंबर भी महफूज नहीं रहा. विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के चेम्बर में लगे कंप्यूटर से अहम जानकारियां उड़ा गई हैं. इसकी जानकारी मिलने के बाद सकते में आए विधान परिषद कार्यालय ने आर्थिक अपराध इकाई यानि EOU को मामले की जानकारी दी है. EOU की स्पेशल टीम ने जांच शुरू कर दिया है.


बहाली का डेटा गायब!

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक विधान परिषद में काम करने वाले एक कर्मचारी ने परिषद के सभापति के कंप्यूटर का डाटा किया डिलीट कर दिया. परिषद में चर्चा ये है कि सभापति के कंप्यूटर से बहाली का पूरा डेटा गायब कर दिया गया है. हालांकि परिषद की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. 


वैसे इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सकते में आए सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसकी जानकारी EOU के साइबर यूनिट को दी. सभापति से मामले की जानकारी मिलने के बाद EOU के साइबर यूनिट की टीम तत्काल  विधान परिषद पहुंची. 


EOU के साइबर एक्सपर्ट्स ने सभापति के चेम्बर में लगे कंप्यूटर की जाँच की. जांच के दौरान हकीकत सामने आई है. EOU की साइबर यूनिट की टीम ने सभापति के कंप्यूटर का डाटा डिलीट पाया. सभापति के कंप्यूटर से कई अहम जानकारी को उड़ा दिया गया है.


EOU की टीम ने मामले की गहन पड़ताल के लिए आगेसभापति के कंप्यूटर के हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में ले लिया है.EOU के साइबर सेल के एक्सपर्ट इसकी जांच करेंगे कि कौन सी अहम जानकारियां कंप्यूटर से गायब की गई है. चर्चा ये भी है कि विधान परिषद के कंप्यूटर से प्रमोशन की फाइल भी गायब हुई है. हालांकि न तो विधान परिषद सचिवालय और न ही EOU इस संबंध में कोई जानकारी दे रहा है.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता