ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

'हाकिम' पहुंचे थे ब्लॉक ऑफिस की जांच करने, वहां तो 'करप्शन' वाली 'डायरी' ही मिल गई ! किससे कितना माल लिया और कितना बकाया है...BDO साहब की तो पोल ही खुल गई

बिहार के गंडक तटवर्ती एक प्रखंड में पीएम आवास योजना में घोटाले की पोल तब खुली जब वरीय अधिकारी की जांच में रिश्वतखोरी की डायरी बरामद हुई। लाभार्थियों से 20-25 हजार तक की वसूली के साक्ष्य मिलने के बाद बीडीओ समेत कई को फटकार लगी है.

PM Awas Yojana Corruption Bihar, Bihar Housing Scheme Scam, PMAY Bribery Diary, Gandhi Bhoomi District News, Bihar Block Office Corruption, Prakhand Office Ghotala, बिहार भ्रष्टाचार खबर
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी से लेकर सरकारी सेवको पर लगातार कार्रवाई हो रही है. इसके बाद भी भ्रष्ट सरकारी सेवकों पर कोई असर नहीं हो रहा. दोनो हाथ से माल बटोरने से परहेज नही कर रहे हैं. जांच एजेंसियां जिसके यहां हाथ डाल रही वो अकूत संपत्ति का मालिक निकल रहा. अधिकारी ने जब एक प्रखंड की जांच की तो वरीय अफसर के होश उड़ गए।  प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा मिला. पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार की डायरी देख अधिकारी होश उड़ गए। 

यह खबर, गांधी की कर्मभूमि वाले जिला से जुड़ी है. गांधी की कर्मभूमि के साथ साथ गंडक तट पट बसे धर्म स्थली वाले प्रखंड की जो खबर आई है वो  चौंकाने वाली है. एक वरीय अधिकारी जब आवास योजना की समीक्षा व जांच करने प्रखंड कार्यालय पहुंचे तो आवास लाभुकों से ली गयी रिश्वत के हिसाब का चिट्ठा देखकर हतप्रभ रह गए । आवास लाभुकों से दी गयी क़िस्त की राशि में रिश्वत के रूप में दी गयी राशि व बाकी राशि भी अंकित था। वरीय अधिकारी भ्रष्टाचार का चिट्ठा देखकर अधिकारी व कर्मी की जमकर फटकार लगाई. इशके बाद उन्होंने आवास योजना की जांच करने का आदेश दिया । जिससे हड़कंप मच गया ।वही भ्रष्टाचार की डायरी मिलने की चर्चा जोरों पर है. 

अनुमंडल स्तरीय एक बड़े अधिकारी पीएम आवास योजना की समीक्षा व जांच करने के लिए प्रखंड कार्यलय पहुचे तो भ्रष्टाचार का हिसाब किताब का डायरी देख भौचक रह गए. भ्रष्टाचार वाली डायरी में आवास योजना में ली गयी राशि और बाकी का हिसाब किताब अंकित था । चर्चा है कि जांच अधिकारी ने आवास सहायक,पर्यवेक्षक व बीडीओ को खूब फटकार लगाई. 

सूत्रों की मानें तो प्रति लाभार्थी 20 से 25 हज़ार तक वसूली की जाती है। चर्चा तो यह भी है कि प्रखंड के अधिकारी ने एक पंचायत के जनप्रतिनिधि से अपने खाते में रिश्वत की मोटी रकम लि है. आंच अधिकारी के हाथ रिश्वत लेनदेन की  डायरी लगते ही हड़कंप मच गया है। दबी जुबान लोग आवास योजना में हुए खेल की चर्चा में जितनी मुह उतनी बात कर रहे. यह मामला गंडक तटवर्ती व धर्मस्थली वाले प्रखंड का बताया जा रहा है।