ब्रेकिंग न्यूज़

PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित

Home / bihar / Bihar News: सरकारी चापाकल को घेरने को लेकर विवाद, दोनों पक्षों में हुई...

Bihar News: सरकारी चापाकल को घेरने को लेकर विवाद, दोनों पक्षों में हुई मारपीट; जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर देकुली में सरकारी चापाकल की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों में हिंसक विवाद सामने आया। विवाद का केंद्र सरकारी चापाकल है।

22-Nov-2025 11:47 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर देकुली में सरकारी चापाकल की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों में हिंसक विवाद सामने आया। विवाद का केंद्र सरकारी चापाकल है, जो दर्जनों दलित परिवारों को पानी की आपूर्ति करता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एक दबंग व्यक्ति द्वारा यह चापाकल जबरन घेर लिया गया, जिससे लोगों को पानी की सुविधा प्रभावित हुई। जब स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई।


वहीं, विवाद के दूसरे पक्ष का दावा है कि यह चापाकल उनकी निजी जमीन पर स्थित है और CPM नेताओं द्वारा जमीन की घेराबंदी रोकने और रंगदारी मांगने के कारण यह तनाव बढ़ा। इस संबंध में प्रशासन ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं और मामले की जांच जारी है।


CPM राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि 20 लाख रुपये रंगदारी की बात पूरी तरह गलत है। उन्होंने गंगा यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भू माफिया है, विवादित जमीनें सस्ते में खरीदकर महंगे दामों पर बेचने का धंधा करता है। श्याम भारती के अनुसार, गंगा यादव अपनी दबंगता दिखाते हुए सरकारी चापाकल पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था और निहत्थे दलितों पर हथियार के साथ हमला किया गया। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की।


वहीं, गंगा यादव ने आरोप लगाया कि वे अपनी जमीन की घेराबंदी कर रहे थे, तभी श्याम भारती, उनके भाई घनश्याम भारती और अन्य लोग हमला करने आए। उन्होंने बताया कि विवाद का मुख्य कारण 20 लाख रुपये रंगदारी और चुनावी दबाव था। गंगा यादव का कहना है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में श्याम भारती हायाघाट विधानसभा से CPM के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे और उन्होंने रंगदारी एवं वोट देने की मांग की। विरोध करने पर उनके जमीन पर हमला और लूटपाट की गई।


इस मामले में सदर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट हुई है और कुछ लोग घायल हैं। मौके से जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही किसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।