ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार प्यार अंधा होता है: दो बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, 9 साल पहले हुई थी शादी जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश

Home / bihar / दरभंगा में बीजेपी नेता के घर 10 लाख की चोरी, बंद घर को...

दरभंगा में बीजेपी नेता के घर 10 लाख की चोरी, बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना

पूरा परिवार पटना में शादी समारोह में गया हुआ था, इसी दौरान चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और जेवरात उड़ा लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

11-Dec-2025 09:01 PM

By First Bihar

DARBHANGA: दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के नवटोला मोहल्ले में भाजपा नेता के बंद घर में 10 लाख की चोरी हो गयी है। चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। चोरों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब घर पर कोई नहीं था। घर का पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए पटना गया हुआ था। 


चोरी भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. संजय पासवान, उनके भाई दरभंगा नगर निगम के पूर्व मेयर अजय पासवान, और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश के आवास में हुई। परिवार के सभी सदस्य पटना में अपने भगीना की शादी में शामिल होने गए थे, जिसके कारण घर बंद था। इसी बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाकर ताला तोड़ा और नकदी व कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए।


चोरी का खुलासा तब हुआ जब रोजाना सफाई करने वाली महिला घर पहुंची। उसने मुख्य दरवाज़े का टूटा ताला देखा और तुरंत इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। खबर मिलते ही परिवार पटना से तुरंत दरभंगा लौट आया। सूचना पर बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने इसे गंभीर मामला मानते हुए जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।