BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
03-Apr-2021 07:59 AM
DARBHANGA : दरभंगा एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक के बैग से तीन जिंदा कारतूस मिला. युवक दरभंगा से मुंबई जा रहा था.
बताया जा रहा है कि दरभंगा के अलीनगर थाना इलाके के असकौल गांव का रहने वाला युवक रामविलास पासवान शुक्रवार को मुम्बई जाने के लिये एयरपोर्ट पहुंचा था. युवक जब बोडिंग के लिए पहुंचा तो स्कैनर मशीन से उसके बैग की जांच की गई. तभी उसके बैग के अंदर एक डिब्बे में तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया.
बरामद की गई कारतूस 7.62 एमएम बोर की है. जिसके बाद युवक को सदर थाना को सुपुर्द कर दिया. पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह कारतूस लेकर मुंबई जा रहा था. वह यह कारतूस अपने दोस्त को दे देता और दुबई चला जाता, लेकिन दरभंगा एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार हो गया.
पुलिस अभी भी गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ कर रही है. युवक ने बताया कि वह दुबई में पहले भी रह चुका है. वहीं, एसएसपी ने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपित से पूछताछ जारी है.