ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री

Home / bihar / Bihar News: चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का बिहार दौरा, सिताब...

Bihar News: चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का बिहार दौरा, सिताब दियारा में JP को करेंगे नमन

Bihar News: पूर्ण क्रांति के जनक और भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती के अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार को सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव सिताब दियारा पहुंचेंगे।

11-Oct-2025 11:33 AM

By First Bihar

Bihar News: पूर्ण क्रांति के जनक और भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती के अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार को सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव सिताब दियारा पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति लोकनायक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन करेंगे। बिहार दौरे के दौरान यह कार्यक्रम लगभग 45 मिनट का निर्धारित है, जिसमें उपराष्ट्रपति उनके पैतृक घर, बचपन एवं प्रारंभिक जीवन की स्मृतियों से जुड़े स्थलों और प्रभावती देवी की स्मृति में स्थापित पुस्तकालय का दौरा करेंगे।


सारण जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल, जिले के वरीय अधिकारी और कई गणमान्य व्यक्तियों के भी उपस्थित रहने की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारियों की अंतिम समीक्षा जिलाधिकारी, एसएसपी डॉ. कुमार आशीष और अन्य अधिकारियों द्वारा की जा चुकी है। सुरक्षा के दृष्टिगत उपराष्ट्रपति के आगमन और भ्रमण स्थलों के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है। इस अवधि में किसी भी प्रकार के ड्रोन, हॉट एयर बलून, पावर ग्लाइडर, पैरामोटर, पैराग्लाइडर या अन्य गैर-पारंपरिक उड़ान उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


सारण जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इसके तहत खैरा, मढ़ौरा, मठिया, नरपलिया, सिवान, बनियापुर, गरखा, आरा, गरखा-चिराँद रोड, अवतार नगर और बस स्टैण्ड-भगवान बाजार चौक जैसे मार्गों पर भारी वाहनों का परिचालन अस्थायी रूप से बंद रहेगा। यह आदेश 10 अक्टूबर 2025 की रात्रि 12:00 बजे से 11 अक्टूबर 2025 के भ्रमण कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा, हालांकि विधि-व्यवस्था और आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को इससे मुक्त रखा गया है।


इस दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति जयप्रकाश नारायण की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को समर्पित स्थलों का अवलोकन करेंगे और उनके जीवन एवं संघर्ष को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त बल तैनात किए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

सारण से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट