Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल
07-Dec-2025 07:22 PM
By First Bihar
DARBHANGA: व्यवहार न्यायालय दरभंगा ने महाराज कामेश्वर धार्मिक न्यास के पक्ष में फैसला सुनाते हुए LNMU के संगीत एवं नाट्य विभाग स्थित सात कठ्ठा भूमि पर राज परिवार का स्वामित्व स्वीकार किया है। आदेश के बाद रविवार को सदर एसडीओ विकास कुमार भारी पुलिस बल के साथ भवन खाली कराने पहुंचे।
पुलिस बल की तैनाती की खबर मिलते ही विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में छात्र मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। हंगामे की स्थिति बनने पर प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांत कराया। विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार दिव्या रानी हांसदा ने बताया कि विभाग में 26 दिसम्बर तक परीक्षा चल रही है और उन्हें पहले से खाली कराने की कोई सूचना नहीं मिली थी। उन्होंने एसडीओ से 26 दिसंबर तक का समय मांगा है।
राज परिवार लंबे समय से उक्त सात कट्ठा जमीन पर स्वामित्व का दावा करता आ रहा है। अदालत के फैसले के बाद कई बार कब्जा दिलाने का प्रयास हुआ, परंतु विरोध के चलते सफल नहीं हो सका। रविवार को भी परीक्षा का हवाला मिलने पर प्रशासनिक टीम वापस लौट गई। एसडीओ ने कहा कि कोर्ट के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही थी और तय समय के बाद विभाग खाली कराया जाएगा।