ब्रेकिंग न्यूज़

बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

Home / bihar / कोरोना से रेल राज्यमंत्री का निधन, इलाज के दौरान एम्स में ली आखिरी...

कोरोना से रेल राज्यमंत्री का निधन, इलाज के दौरान एम्स में ली आखिरी सांस

23-Sep-2020 09:21 PM

DELHI :  कोरोना संक्रमण से जूझ रहे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है, सुरेश अंगड़ी को इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस खबर से उनके परिवार के साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारी शोक है.


केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने कहा, ''सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की. वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे. उनका निधन दुखद है. इस दुख की घड़ी में परिवार और दोस्तों के साथ हूं. ओम् शांति.''  


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुरेश अंगड़ी लोकप्रिय राजनेता थे और 2004 से वर्तमान  समय तक लगातार लोकसभा के सद्स्य रहे. उनका रेलवे मंत्रालय का कार्यकाल भी शानदार रहा. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है.



आपको बता दें कि 11 सितंबर को सुरेश अंगड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इस बात की जानकारी खुद सुरेश अंगड़ी ने ट्वीट करके दी थी. उन्होंने ट्वीट करके लिखा था, आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. फिलहाल मैं अच्छा हूं, डॉक्टरों ने जो सलाह दी है, उसका पालन कर रहा हूं. इसके साथ ही सुरेश अघाड़ी ने अपील की है कि जो लोग भी पिछले कुछ दिन में उनके संपर्क में आए हैं वह लोग अपने स्वास्थ का खयाल रखें और किसी भी तरह के लक्षण उनके अंदर आते हैं तो अपना टेस्ट करा लें.