ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / bihar / कोरोना संक्रमण को रोकने की अनोखी पहल, गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश...

कोरोना संक्रमण को रोकने की अनोखी पहल, गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर ग्रामीणों ने लगाई रोक, पूरे गांव में चिपकाया नोटिस

10-May-2021 02:52 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA: 2020 की पहली लहर में कोरोना गांव तक नहीं पहुंची थी लेकिन 2021 की दूसरी लहर में अब कोरोना का संक्रमण गांव-गांव तक पहुंच चुका है। कई लोगों के संक्रमित होने के बाद ग्रामीण काफी भयभीत हैं। कोरोना का संक्रमण गांव में ना फैले इसे लेकर बोधगया के बतसपुर के ग्रामीणोंं ने एक पहल की है। 


गांव के हरेक प्रवेश द्वार से लेकर हरेक घरों के बाहर नोटिस लगाई गयी है। जिसमें लिखा गया है कि कोरोना काल में बाहरी मेहमानों के गांव के अंदर आना मना है। कोरोना काल में कृपया करके मेहमान घर पर ना आएं। शादी में आने वाले सभी मेहमानों से आग्रह है कि मास्क अवश्य लगाकर आएं।



इस तरह की सूचना लिखे प्रिट आउट पेपर को पूरे गांव में हर चौक चौराहे पर लगाया गया है। वही हरके घर के दरवाजे पर नोटिस चिपकाया गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ग्रामीणों ने यह पहल की। 

   


ग्रामीणों ने बताया की कोरोना की बढ़ते मामले को देखते हुए गांव के लोग अपने-अपने घर में रह रहे हैं। मास्क लगा रहे है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ऐसे में बाहरी लोगों का प्रवेश हुआ और वे उनके संपर्क में आ गये तब स्थिति भयावह हो जाएगी। 



यहां पहले भी कई लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। कईयों की मौतें भी हो चुकी है। ऐसे में अब ग्रामीण इस महामारी को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं और सावधानी बरत रहे हैं।