बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
17-Apr-2020 12:50 PM
By DHANANJAY KUMAR
CHAPRA : जहां एक तरफ बिहार के कई इलाकों से राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला लगातार सामने रहा है । ऐसे में छपरा से एक दिल को सुकून देनी वाली खबर सामने आयी है जहां एक पीडीएस दुकानदार ने कोरोना संकट के बीच नजीर पेश करते हुए लोगों को न सिर्फ मुफ्त राशन बांटा साथ ही साबुन और मास्क देकर लोगों को कोरोना के बीमारी पर जागरूक भी किया।
बनियापुर के कराह पंचायत में एक पीडीएस दुकानदार राकेश कुमार सिंह ने बड़ी पहल करते हुए गरीब उपभोक्ताओं को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाया है। दरअसल सरकार की तरफ से पीएचएच लेवल के लोगों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था की गयी है लेकिन ये दुकानदार हर जरूरतमंद गरीब ग्राहकों को मुफ्त में अनाज बांट रहे हैं। वे इसके लिए खुद अपनी जेब से खर्च कर रहे हैं। इस दौरान संचालक विपुल कुमार सिंह के द्वारा सभी उपभोक्ताओं को मुफ्त साबुन और मास्क भी दिया और लाभुको से घर पर रहने तथा लॉक डाउन का पालन करने की अपील की।
संचालक ने बताया कि दुकान से जूड़े अधिकांश कार्डधारी मजदूर व असहाय हैं। लॉक डाउन के कारण उनका काम धंधा पूर्ण रूप से बंद हो गया है। ऐसे में आर्थिक तंगी झेल रहे सभी कार्डधारियों को नि:शुल्क राशन दिया गया। जबकि प्रावधान है कि 5 किलो नि:शुल्क चावल के अलावे प्रति यूनिट 3 किलो चावल तथा 2 किलो गेहूं पीएचएच के तहत देना है। पीएचएच के राशन के बदले रूपये भी लेने हैं। नि:शुल्क राशन पाकर कार्डधारी काफी खुश हैं। सैमूल निशा, इरसाद, अनुज कुमार सहीत दर्जनों लाभुकों ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में जनविक्रेता का सहयोग सराहनीय है।