बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
31-Dec-2021 08:23 AM
PATNA : बढ़ते कोरोना को देखते हुए राज्य सरकार ने डाक विभाग के साथ एक विशेष पहल कर रहा है. बिहार में डाक विभाग द्वारा अब कोरोना पीड़ितों के घर तक फ्री में दवा पहुंचाया जायेगा. इसको लेकर डाक विभाग और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की नोडल एजेंसी के बीच कई बार बैठक हो चुकी है. बातचीत की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.
मिली जानाकरी के अनुसार राज्य में कुल 9117 डाकघर हैं. इनमें 33 प्रधान डाकघर, 1040 उपडाकघर तथा 8044 शाखा डाकघर हैं. प्रक्रिया के तहत स्वास्थ्य विभाग नोडल एजेंसी के स्तर पर दवाएं डाक विभाग को उपलब्ध करायेगा. कोरोना पीड़ित रोगी के नजदीकी डाकघर के माध्यम से दवाएं उसके घर या जहां वह आइसोलेट होगा, वहां पहुंचा दिया जायेगा.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच के बाद किसी व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होते ही उसकी सूचना डाक विभाग के मॉनीटरिंग सेल के पास आ जायेगी. फिर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति अपने घर या आइसोलेट सेंटर में रहेगा.
उसे डाकिये द्वारा कोरोना से संबंधित दवाओं की किट पहुंचा दी जायेगी. इसके लिए रोगी से किसी तरह का कोई पैसा नहीं लिया जायेगा. इसके पूर्व पोस्टमैन को विशेष रूप से ट्रेनिंग किया जायेगा, ताकि सुरक्षित तरीके से दवाओं का वितरण कर सके.