ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

Home / bihar / कोरोना के कारण ईद नहीं मनाएंगे हम प्रवक्ता दानिश रिजवान, बोले.. देश में...

कोरोना के कारण ईद नहीं मनाएंगे हम प्रवक्ता दानिश रिजवान, बोले.. देश में कपड़ों से ज्यादा कफ़न बिक रहा

06-May-2021 06:57 PM

PATNA : कोरोना संक्रमण से देश में उत्पन्न हालात को देखते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने एक बड़ा निर्णय लिया है. डॉ दानिश रिजवान ने मीडिया को जानकारी दी कि वह इस साल ईद नहीं मनाएंगे. भावुक होकर उन्होंने कहा कि जब देश में नए कपड़ों से ज्यादा कफन बिक रहे हैं, तो हम ईद कैसे मनाएं. 


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान के इस फैसले की काफी सराहना हो रही है. दानिश रिजवान ने कहा कि अल्लाह की रहम रहे तो अगले वर्ष सब के साथ ही ईद मनाएंगे. अल्लाह की रहमत के माह-ए-रमजान में इन्होंने अब तक नमाज के साथ इबादत कर संक्रमण से मुक्ति की दुआ मांगी. डॉ दानिश ने क़ुरान का हवाला देकर सबसे अपील की कि अल्लाह का हुक्म है कि जब आपके अपने परेशान हों, तंग तबाह हो, तो आपको ख़ुशी मनाने का कोई हक़ नहीं. इसलिए वर्तमान हालात के मद्देनज़र सबको यह चाहिए कि अपने आस-पास के लोगों की बढ़चढ़कर मदद करे यही सच्ची ईद होगी. जिससे उपर वाला भी खुश होगा.


बिहार में लॉकडाउन को देखते हुए दानिश रिजवान से अन्य साथियों से ये अपील की कि रमजान के आखिरी दिनों में खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ से बचें. मास्क का इस्तेमाल जरूर करें और आपस में दूरी बनाए रखें. मौजूदा हालात में सरकारी नियमों का पालन किया जाना चाहिए. साथ ही सभी पर अल्लाह की बरकत बरसे, इसकी दुआ सभी रोजेदार साथी करें. 


गौरतलब हो कि ईद का त्योहार चांद को देखकर मनाया जाता है. इस साल अगर 12 मई को चांद दिखा तो ईद का त्योहार 13 मई को मनाया जाएगा. वहीं यदि 13 मई को चांद का दीदार हुआ तो ईद 14 मई को मनाई जाएगी.