BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
29-Mar-2022 08:07 AM
PATNA : कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने के बाद जनजीवन अब पूरी तरह से सामान्य हो चुका है. केंद्र सरकार की तरफ से जो एडवाइजरी जारी की जाती है, उसमें भी छूट दे दी गई है लेकिन महामारी को लेकर हमारी लापरवाही आने वाले दौर में भारी पड़ सकती है. दरअसल कोरोना अभी मरा नहीं है यह जिंदा है. पटना समेत बिहार में अभी भी कई संक्रमित है और एक्टिव केसों की संख्या बिहार में फिलहाल 31 है. राजधानी पटना में 6 एक्टिव केस मौजूद है.
सोमवार को राज्य में कुल 6 नए मामले सामने आए हैं. सहरसा में 2 नए मरीजों की पहचान की गई जबकि गया, मुंगेर, समस्तीपुर, वैशाली में एक 1 नए मरीज सामने आए हैं. बाकी जिलों में सोमवार को कोई केस तो सामने नहीं आया लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि नए मरीजों के मिलने से यह पुष्टि होती है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है. लोगों को इसके लिए सावधानी बरतने की जरूरत है.
फिलहाल कोरोना संक्रमण होने के बाद लोगों ने मास्क पहनना बंद कर दिया है लेकिन जरूरत इस बात की है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल किया जाए. एहतियात के तौर पर हैंड सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल जारी रखा जाए. इसके अलावा राजधानी पटना समेत बिहार में टीकाकरण अभियान तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. पटना में अब तक 12 से 14 साल के 10,000 से ज्यादा बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगवाई जा चुकी है. पूरे राज्य में यह आंकड़ा लगभग तीन लाख के आसपास है. अप्रैल महीने में स्कूल खुलने के बाद इसमें और तेजी आने की उम्मीद .है क्योंकि स्कूलों में कैंप लगाकर कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी.