ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / अंडर-19 विश्व कप विजेता वैभव सूर्यवंशी को CM नीतीश कुमार ने दिए 50...

अंडर-19 विश्व कप विजेता वैभव सूर्यवंशी को CM नीतीश कुमार ने दिए 50 लाख रुपये, पटना में सम्मान समारोह का आयोजन

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में सम्मानित किया। समारोह में उन्हें 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

22-Feb-2026 05:35 PM

By First Bihar

PATNA: अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप 2026 की विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले वैभव सूर्यवंशी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। पटना में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये पुरस्कार स्वरुप भेंट की।


बिहार के सीएम से मिलने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया। वही मुख्यमंत्री ने शॉल ओढाकर वैभव का स्वागत किया और देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे। 


वही मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि धुरंधर बल्लेबाज वैष्णव सूर्यवंशी समस्तीपुर के रहने वाले हैं। समस्तीपुर के ही रहने वाले मंत्री विजय चौधरी भी उनके सम्मान समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए तो गौरव की बात है कि एक तो वह बिहार के हैं और समस्तीपुर के रहने वाले हैं जहां का मैं रहने वाला हूं। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हम लोग हमेशा उनका सम्मान करते रहेंगे। हम लोगों ने पूरी तरीके से उनका सम्मान किया और सभी लोगों का आशीर्वाद है कि वह और आगे जाए और बिहार और देश का नाम ऊंचा करें।


बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने वैभव का परफोर्मेंस सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। मैं मंगलकामना करती हूं उन्हें आशीर्वाद देती हूं कि वो इसी तरह भारत का नाम रोशन करते रहें। मैं उम्मीद करती हूं कि वो सबसे युवा खिलाड़ी बनेंगे जो आने वाले समय में सिनियर टीम को प्रजेन्ट करेंगे। बिहार का नाम रोशन करने का काम वैभव ने किया है। अभी सम्मान समारोह में उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों पचास लाख रुपये का चेक दिया गया है।



बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी वैभव सूर्यवंशी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'बिहार के वैभव का सम्मान! माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumarजी के साथ अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए श्री वैभव सूर्यवंशी जी को 50 लाख रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया। बिहार के लाल और भारतीय क्रिकेट टीम के उज्ज्वल भविष्य वैभव सूर्यवंशी जी नित्य नये आयाम स्थापित करें, पूरे बिहार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!'

 news imagenews imagenews image