ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / bihar / बिहार : क्लास में घोड़े बेचकर सो रहे थे मास्टर साहब, जांच करने...

बिहार : क्लास में घोड़े बेचकर सो रहे थे मास्टर साहब, जांच करने बीडीओ को देख उड़ गए होश

07-May-2022 09:05 AM

GOPAGANJ : बिहार की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। लेकिन, आए दिन ऐसी कई तस्वीर और वीडियो सामने आते हैं, जो नीतीश के दावों की पोल खोल देती है। मामला गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिघवा का है, जहां शुक्रवार को क्लास में एक टीचर बच्चों को पढ़ाने की बजाय सोते पाए गए हैं। शिक्षा विभाग से निर्देश मिलने के बाद बैकुंठपुर के बीडीओ अशोक कुमार जांच के लिए स्कूल पहुंचे तो पाया कि शिक्षक घोड़े बेच कर सो रहे थे।  


इस दौरान क्लास में मौजूद बच्चे खेल रहे थे। बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि आपकी क्लास आज मैं लूंगा। इसके बॉस सारे बच्चे अपनी-अपनी सीट पर बैठ जाते हैं और बीडीओ ने लगभग 40 मिनट तक उनकी क्लास ली। हैरानी की बात तो ये है कि गुरूजी कि नींद तब तक नहीं खुली। अंत में टीचर को जगाया गया।  


नींद खुलते ही टीचर ने बीडीओ अशोक कुमार को क्लास में देखा तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। उन्होंने चुप्पी साध ली, जिसके बाद बीडीओ ने टीचर को वार्निंग दी और कहा कि ये बच्चों कि भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बीडीओ ने कहा कि मामले को गंभीरता से ली जाएगी और इस पर कार्रवाई भी होगी। साथ ही, बीडीओ ने कहा कि स्कूल की व्यवस्था पर ध्यान दी जाएगी और इसे बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। 


बीडीओ अशोक कुमार ने हिदायत दी कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए। पिछले दिनों शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव द्वारा स्कूलों की जांच के लिए निर्देश दिया गया था, जिसके बाद आज जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्कूलों में जांच अभियान चलाया। अब शिक्षक के क्लास में सोने की तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रहा है।