बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
26-Sep-2020 12:34 PM
By saif ali
MUNGER : शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के घोषणा के साथ सभी जरूरी गाइडलाइन्स की भी घोषणा कर दी है. इसके बाद सभी जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. मुंगेर जिले में भी डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर चुनाव की तैयारियों पर विशेष चर्चा की.
प्रेसवार्ता में डीएम और एसपी ने बताया कि चूंकि कोरोना काल में पहली बार बिहार में चुनाव हो रहे हैं तो इसके मद्देनजर जिला प्रशासन विशेष तैयारियां कर रहा है. कोरोना से ग्रसित मरीज भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिए भी जिला प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है.
डीएम ने बताया कि मुंगेर में 28 अक्टूबर को मतदान होने हैं जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं. कोरोना के मद्देनजर सेनेटाइजेशन से लेकर हेल्प डेस्क की सुविधा मुहैया कराई जाएगी ताकि किसी भी मतदाता को कोई परेशानी न हो. डीएम ने बताया कि आगे जैसे-जैसे निर्देश दिए जाएंगे उनकी निर्देशों का पालन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा.