gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
23-Dec-2020 09:48 AM
PATNA : एक अजिबोगरीब मामला महिला थाने में मंगलवार को पहुंचा. एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायात दर्ज कराने महिला थाने पहुंची.
महिला ने बताया कि उसकी शादी तय होते समय छोटे भाई की तस्वीर दिखाई गई थी, लेकिन शादी बड़े भाई से करा दी गई. शादी के बाद जब उसे पता चला तो उसने शिकायत करने की बात कही, लेकिन परिवारवालों के दबाव में आकर अब उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है और पति के साथ रहने से इंकार कर दिया है.
अपने आवेदन में दानापुर की रहने वाली महिला ने कहा कि शादी से पहले उसे किसी और लड़के की तस्वीर दिखाई गई और नवंबर में जब उसकी शादी हुई तो दूसरे लड़के से करा दी गई. जब उसने शिकायत करने की बात कही तो माती-पिता ने इज्जत का हवाला देकर रोक लिया. अब एक माह बाद उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने बताया कि शादी के पहले उसे लड़के के छोटे भाई की फोटो दिखाई गई थी. लड़के का छोटा भाई देखने में ज्यादा खूबसूरत था, इसलिए उसकी तस्वीर दिखा दी गई. अब महिला का कहना है कि उसके साथ गलत किया गया है और वह अब पति के साथ नहीं रहेगी.