ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल

Home / bihar / Bihar News: बिहार में SI की शर्मनाक हरकत, शराब और नाच-गाने की महफिल...

Bihar News: बिहार में SI की शर्मनाक हरकत, शराब और नाच-गाने की महफिल में DSP की छापेमारी; फरार आरोपी निलंबित

Bihar News: बिहार के छपरा जिले में एक किराए के मकान में आयोजित शराब पार्टी और अश्लील नाच-गाने की महफिल ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है. सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और DSP के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

30-Jun-2025 10:20 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के छपरा जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में आयोजित शराब पार्टी और अश्लील नाच-गाने की महफिल ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। इस पार्टी का आयोजन एक सब-इंस्पेक्टर (SI) द्वारा किया गया था, जिसमें आर्केस्ट्रा गर्ल्स को भी बुलाया गया था। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और DSP के नेतृत्व में छापेमारी की गई।


दरअसल, छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो लोगों की शराब सेवन की पुष्टि मेडिकल जांच में हुई है, जबकि एक ने शराब नहीं पी थी। हालांकि, पार्टी के मुख्य आयोजक सब-इंस्पेक्टर मौके से पहले ही फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार, उसने अपनी मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।


इस मामले में एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई है, जिसमें कथित तौर पर सब-इंस्पेक्टर लड़कियों को अश्लील भाषा में बुलाते और गालियां देते हुए सुना जा सकता है। पुलिस इस वायरल ऑडियो की भी जांच कर रही है ताकि पुष्टि की जा सके कि यह आवाज उसी अधिकारी की है या नहीं।


थाना प्रभारी ने बताया कि फरार सब-इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है और लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस सदर डीएपी राजकुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे मामले से संबंधित किसी भी सूचना के लिए संपर्क करें ताकि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर न्याय दिलाया जा सके। इस घटना ने प्रशासन और पुलिस के अंदर अनुशासन और नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, इसलिए जांच निष्पक्ष और शीघ्र पूरा किया जाएगा।