ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / bihar / पंचायत चुनाव से पहले खूनी खेल, वार्ड सदस्य को गोलियों से भूना

पंचायत चुनाव से पहले खूनी खेल, वार्ड सदस्य को गोलियों से भूना

03-Mar-2021 10:19 AM

CHHAPRA : इस वक्ती की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां पंचायत चुनाव के पहले ही खूनी खेल शुरू हो गया है. चुनावी रंजिश को लेकर छपरा के बनियापुर थाना इलाके के हंसराजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 

वार्ड सदस्य की हत्या के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के भुसाव के वर्तमान वार्ड सदस्य सद्दाम हुसैन के रुप में की गई है. सद्दाम हुसैन ने इस बार इलाके में मुखिया पद से लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात अपराधियों ने सद्दाम हुसैन की गोली मारकर हत्या कर दी. उसकी बाइक घर से 500 मीटर दूर सड़क कीनारे पड़ी हुई मिली. परिवार के लोगों ने बताया कि सद्दाम हंसराजपुर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा. तभी मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि सद्दाम की बाइक घर से कुछ ही दूर सड़क किनारे पड़ी हुई है. 

बुधवार की सुबह जहां से बाइक मिली थी उससे कुछ ही दूरी पर गेहूं के खेत से उसका शव बरामद किया गया है. उसे तीन गोली मारी गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस इसे चुनावी रंजिश से जोड़कर भी देख रही है और मामले की जांच कर रही है. वहीं सद्दाम की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. गुस्साए लोग जल्द से जल्द सद्दाम के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.