बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
13-Jun-2023 12:40 PM
By First Bihar
CHHAPRA: बिहार के सारण जिले के रिविलगंज में एक महिला ने 4 हाथ-पैर और एक सिर वाले विचित्र बच्ची को जन्म दिया. जिसके बाद लोगों मे यह बच्ची कौतुहल का कारण बन गई। घटना बीती रात्रि की बताई जा रही है। हालांकि जन्म के बाद विचित्र बच्ची का कुछ ही पल में मौत हो गया है।
बताते चलें कि छपरा शहर के श्याम चक मे संचालित संजीवनी नर्सिंग होम में प्रसूता प्रिया देवी नाम की एक महिला द्वारा विचित्र नवजात बच्ची को जन्म दिया गया है। बच्ची की सूचना जैसे ही अस्पताल मे मौजूद कर्मियों और मरीजों को मिली लोगों मे चर्चा का विषय बन गया।
आपको बता दे इस विचित्र बच्ची का एक सिर, चार कान, चार पैर, चार हाथ, दो हार्ट व दो रीढ की हड्डी है। बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म होने के बाद अस्पताल के कर्मचारी भी हैरान हो गए हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऑपरेशन करके बच्ची को बाहर निकाला गया।. जिसमें नवजात जीवित थी, करीब 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई।
इस संबंध मे अस्पताल के संचालक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि यह बहुत कम लोगों में ऐसा देखने को मिलता है. ऐसा तब होता है जब गर्भाशय में एक हो अंडे से दो बच्चे बनते है. इस प्रक्रिया में समय रहते दोनों अलग हो गए तो जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन किसी कारण वश दोनो अलग नही हो पाते तो फिर उस परिस्थिति में ऐसे बच्चों का जन्म होता है इतना ही नही उनके जन्म के समय भी गर्भवती महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि ऑपरेशन के माध्यम से बच्ची का जन्म कराया गया लेकिन 20 मिनट से कम ही समय में उसका मृत्यु हो गया।
उन्होंने बताया कि प्रसव पीड़ित महिला का यह पहला बच्चा था और समय पूरे होने के बाद बच्चे के जन्म को लेकर वे परेशान थे जांचोंपरांत ऑपरेशन की सलाह दी गई और बच्ची को बाहर निकाला गया। फिलहाल प्रसूति महिला स्वस्थ है चिकित्सकीय देख रेख में इलाज जारी है। इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी पीड़ित महिला के परिजनों को दे दी गई है।