ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / bihar / Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई...

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

चैती छठ के समापन पर बिहार में कई हादसे, पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौत, घाटों पर अर्घ्य के बीच मातम का माहौल।

25-Mar-2026 11:01 AM

By First Bihar

 बिहार में चार दिवसीय चैती छठ पर्व का बुधवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ समापन हो गया। सुबह होते ही राज्य के विभिन्न जिलों के घाटों, नदियों और तालाबों पर लाखों श्रद्धालु एकत्र हुए और विधि-विधान के साथ उगते सूर्य की पूजा की। छठ व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की मंगलकामना और समाज की खुशहाली के लिए अर्घ्य दिया। इस दौरान पूरे प्रदेश में भक्ति, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत नजारा देखने को मिला।


हालांकि इस पावन अवसर पर कुछ जगहों से दुखद घटनाएं भी सामने आईं, जिसने पर्व की खुशियों को फीका कर दिया। राजधानी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित दमराही घाट पर बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की मदद से दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे युवक की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रोहित कुमार और गणेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि शिबू नामक युवक अब भी लापता है। बताया जा रहा है कि ये युवक जोगीपुर इलाके से अपने दोस्त के घर छठ पर्व में शामिल होने आए थे।


इसी तरह भोजपुर जिले के आरा में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ। बबुरा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर भागड़ नदी में छठ पूजा के दौरान दो बच्चों के डूबने की सूचना है। दोनों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतकों में एक नागेंद्र पाठक का पुत्र था, जो बनारस में पढ़ाई करता था और छठ के मौके पर घर आया था। दूसरा युवक नरेंद्र प्रसाद का पुत्र था, जिसने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी।


पटना जिले के मनेर क्षेत्र में भी गंगा नदी में एक युवक के डूबने की खबर सामने आई है। ब्रह्मचारी घाट के पास हुए इस हादसे के बाद से युवक की तलाश जारी है। इसके अलावा दनियावां प्रखंड के सूर्य मंदिर तालाब में भी एक व्यक्ति के डूबने की सूचना है, जहां स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम खोजबीन में जुटी हुई है।


वहीं नवादा जिले में एक अलग तरह का हादसा सामने आया। छठ घाट से लौट रहे एक युवक की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। यह घटना रूपौ थाना क्षेत्र के कनौलिया गांव के पास हुई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


इन हादसों के बावजूद पूरे बिहार में चैती छठ का पर्व पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। चार दिनों तक कठिन व्रत और नियमों का पालन करने वाले श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की। घाटों पर महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवा पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति गीत गाते नजर आए।


छठ व्रतियों ने अर्घ्य देने के बाद बड़ों का आशीर्वाद लिया और प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। छठ पर्व ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि यह सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और लोकसंस्कृति का जीवंत उत्सव है।