बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
28-May-2021 06:52 AM
PATNA : चाचा बिहार पुलिस मुख्यालय में तैनात डीएसपी औऱ खुद सत्ताधारी पॉलिटिकल पार्टी JDU का नेता. डबल पावर लेकर पटना का एक युवक गाड़ी से लॉकडाउन के दौरान घूमने निकल गया. गाड़ी पर पुलिसका स्टीकर औऱ पार्टी का झंडा दोनों लगा था. पुलिस ने रोका तो दोनों का रौब एक साथ दिखाने लगा. हालांकि बाद में दोनों पावर फेल कर गया औऱ जुर्माना भर कर ही जाना पड़ा.
डाकबंगला चौराहे पर हुई घटना
वाकया पटना के डाकबंगला चौराहे का है. गुरूवार की शाम पुलिस ने एक ऐसी गाड़ी को रोका जिस पर पुलिस का स्टीकर तो लगा ही था, JDU का झंडा भी लगा था. सिपाहियों ने गाड़ी पर नजर आ रहे डबल पावर बाले चिह्न को देखा तो उसे जाने देने के लिए रास्ता छोड़ दिया. लेकिन तब तक वहां ड्यूटी पर तैनात दरोगा जी की नजर गाडी पर पड गयी. दरोगा जी एक ही गाडी पर खाकी औऱ खादी दोनों का चिह्न देकर चकराये. लिहाजा गाडी को दौड़ कर रूकवाया.
गाडी के रूकने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की. पूछा गया कि गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर कैसे लगा लिया. गाड़ी में सवार युवक ने कहा कि उसके चाचा डीएसपी हैं. उसने अपने चाचा का नाम भी बताया जो पुलिस मुख्लालय में पोस्टेड हैं. पुलिसकर्मियों ने पूछा कि अगर पुलिस का स्टीकर लगाया है तो फिर JDU का झंडा क्यों लगा रखा है. गाडी मालिक ने खुद को JDU का नेता भी बताना शुरू कर दिया. तब पुलिस ने पूछा कि लॉकडाउन में गाडी से घूमने का अधिकार किसने दिया. गाड़ी मालिक की बोलती बंद हो गयी.
दो हजार का फाइन लगा
पटना के डाकबंगला चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सेक्टर प्रभारी एमके सुमन ने बताया कि गाड़ी के मालिक का नाम सुधीर कुमार सिंह औऱ उसे चला रहे व्यक्ति का नाम निशांत सिंह रणावत था. उनसे दो हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया. साथ में हिदायत दी गयी कि बिना अधिकार के पुलिस का स्टीकर लगा कर नहीं चले.