ब्रेकिंग न्यूज़

50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी

Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bihar News: बक्सर में वीर कुंवर सिंह सेतु पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी में कई लोग सवार थे। NDRF और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

20-Jun-2025 09:57 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के बक्सर से सामने आ रही है, जहां वीर कुंवर सिंह सेतु (पुराना पुल), जो बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ता है, पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलिंग तोड़ते हुए उफनती गंगा नदी में गिर गई। 


यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक काली रंग की स्कॉर्पियो, उत्तर प्रदेश की ओर से तेज रफ्तार में बक्सर की तरफ आ रही थी, पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधा नदी में समा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो में कई लोग सवार थे।


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और औद्योगिक थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। रात होने और घुप अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी हो रही है। डूबे हुए वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए NDRF की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है। 


फिलहाल स्कॉर्पियो और उसमें सवार लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

रिपोर्ट- सुमंत सिंह, बक्सर