50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी
03-Oct-2025 08:45 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के बक्सर जिले के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने पटना-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22843/22844) को बक्सर तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। पहले यह ट्रेन पटना से बिलासपुर (छत्तीसगढ़) तक साप्ताहिक चलती थी, लेकिन अब बक्सर से परिचालन शुरू होने से स्थानीय लोगों को लंबी दूरी तय करने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बक्सर के पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है और जल्द ही बक्सर से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
यह विस्तार बक्सर के अलावा आसपास के जिलों बलिया (यूपी), गाजीपुर (यूपी) और सासाराम (बिहार) के यात्रियों के लिए भी वरदान साबित होगा। पहले इन्हें छत्तीसगढ़, ओडिशा या झारखंड जाने के लिए पटना का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब बक्सर से सीधी सुपरफास्ट सेवा मिलेगी। चौबे ने बताया कि यह फैसला व्यापार, नौकरी और पढ़ाई से जुड़े लोगों की सुविधा के लिए लिया गया है। ट्रेन का रूट बक्सर होते हुए पटना से बिलासपुर तक होगा और यात्रा समय को 1-2 घंटे बचाएगा। रेलवे के इस कदम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस हर शुक्रवार सुबह 8:30 बजे बिलासपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:05 बजे पटना पहुंचती है। वापसी में 22844 पटना-बिलासपुर शनिवार रात 11:30 बजे पटना से चलकर रविवार दोपहर 3:55 बजे बिलासपुर पहुंचती है। बक्सर एक्सटेंशन से अब ट्रेन बक्सर में 30-40 मिनट रुककर चलेगी, जो 22 स्टॉपेज वाली इस ट्रेन को और सुविधाजनक बनाएगा। रेलवे ने कहा कि यह बदलाव यात्रियों की मांग पर आधारित है और जल्द ही नया टाइमटेबल जारी होगा।