50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी
16-Jun-2025 02:15 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के बक्सर जिले में एक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला कर रख दी है। नावानगर प्रखंड के खरगपुरा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत 40 वर्षीय शिक्षक अजय कुमार सिंह का शव रविवार देर शाम उनके महात्मा गांधी नगर स्थित घर में बंद कमरे के अंदर मिला। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में कोई चोट के निशान या सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।
अजय कुमार सिंह अपने मकान में अकेले रहते थे और उनकी पत्नी से कुछ समय पहले ही उनका तलाक हो चुका था। जानकारी के मुताबिक अजय की पूर्व पत्नी भी एक शिक्षिका हैं। तलाक के बाद से अजय मानसिक तनाव से जूझ रहे थे और इसका इलाज भी करा रहे थे। पड़ोसियों के अनुसार अजय शांत स्वभाव के थे और स्कूल से लौटने के बाद ज्यादातर समय अपने कमरे में अकेले बिताते थे। उनके भाई अभय कुमार का घर भी उसी मोहल्ले में है, लेकिन वह परिवार के साथ अलग रहते हैं। रविवार शाम अभय जब अजय से मिलने पहुंचे तो दरवाजा बंद होने और बार-बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।
अभय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नगर थाना पुलिस ने खिड़की से झांककर देखा तो कमरे की चाबी टेबल पर पड़ी थी। बांस की मदद से चाबी निकालकर दरवाजा खोला गया, अंदर अजय गेट के पास ही बैठी अवस्था में मृत पाए गए। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने इस बारे में बताया कि शव पर कोई चोट या जख्म नहीं था और कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने कुछ दवाइयां और दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत का सटीक कारण पता चल सकेगा, लेकिन तनाव को देखते हुए आत्महत्या की ही आशंका जताई जा रही है।