ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / bihar / गर्मी का टूटा रिकॉर्ड.. बिहार में 45.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, कई जिलों...

गर्मी का टूटा रिकॉर्ड.. बिहार में 45.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, कई जिलों में 40 के पार

15-Apr-2022 07:13 AM

PATNA : गुरुवार को बिहार में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुवार को तेज पछुआ हवाओं के प्रवाह ने राज्य के 15 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा दिया है। पिछले 24 घंटों में ढाई डिग्री की बढ़ोतरी के साथ बक्सर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले नौ अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री पहुंचा था। बक्सर जिले में यह अधितकम तापमान का अब तक का रिकॉर्ड है। हालांकि 2019 में गया में अधिकतम पारा 46 पार भी जा चुका है।


पटना में भी लोग भीषण गर्मी झेल रहे हैं। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ पारा 41.2 डिग्री पर पहुंच गया। बांका राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री रहा। गया में 42.2 डिग्री, पश्चिम चंपारण में 41.3 डिग्री, जमुई में 40.9 डिग्री, वैशाली में 40.5 डिग्री, सीतामढ़ी में 40.4 डिग्री, औरंगाबाद में 42.5 डिग्री, बेगूसराय में 40.8 डिग्री, खगड़िया में 40.9 डिग्री, नवादा में 41.2 डिग्री, नालंदा में 41 डिग्री और ●सीवान में 42 डिग्री दर्ज किया गया।


बिहार में भषण गर्मी और लू को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के लिए दिशा निर्देश जारी किया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के डीएम को अलर्ट जारी करते हुए इसकी निगरानी का निर्देश दिया है। इसके साथ ही विभाग ने भीषण गर्मी एवं लू से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश सभी जिलों के डीएम को दिया है। 


आपदा प्रबंधन विभाग ने सार्वजनिक जगहों पर पेजयल की व्यवस्था के साथ ही लू प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। आपदा विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी एवं लू से बचाव की दिशा में कार्रवाई के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक है कि विद्यालय सुबह की पाली में ही संचालित किए जाएं। 


इसको लेकर संबंधित जिला पदाधिकारी के द्वारा समीक्षा कर निर्णय लिया जाना चाहिए। सभी स्कूलों एवं परीक्षा केंद्रों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही कार्यस्थल पर पेयजल तथा लू लगने पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जानी चाहिए। आपदा विभाग द्वारा ने आम लोगों से विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। 


बताते चलें कि बिहार में गर्मी और लू के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर इलाके में हीटवेव की कंडीशन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार में गर्मी को लेकर चिंता जताई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस बार गर्मी ज्यादा पड़ रही है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।