Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
24-Nov-2022 10:42 AM
SHEKHPURA: बिहार में आजकल सेक्सटॉर्शन का ट्रेंड खूब चल रहा है। इसी कड़ी में शेखपुरा का एक बिज़नेसमैन सेक्सटॉरशन का शिकार होने के बाद मुंह छिपाये फिर रहा है। व्यवसायी से 55 हजार रुपये भी ऐंठ लिए गए। इसके बावजूद उन्होंने कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं की। मामला बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र का है। इस तरह के मामले कई बार पहले भी सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे।
दरअसल, सोशल मीडिया पर व्यवसाई की एक लड़की से दोस्ती हुई और हर रोज़ वीडियो कॉल पर बातचीत शुरू हो गई। वीडियो कॉल पर ही लड़की अश्लील हरकत करती और साथ ही व्यवसाई भी उसकी नक़ल करता। व्यवसाई को लगा था उसकी ज़िन्दगी ऐसे ही रंगीनी से चलती रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे अचानक धड़ाम से जमीन पर उस वक्त गिरा जब लड़की ने उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। उसे पता तक नहीं था कि लड़की ने वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर ली थी। जब उसने पैसे देने से मना किया तो वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी।
अब रंगीन मिजाज़ व्यवसाई को समझ नहीं आ रहा था कि वह करे तो करे क्या। शर्म के मारे वह पुलिस के पास भी नहीं जा रहा था। लेकिन बाद में हिम्मत कर वह थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने आवेदन देने को कहा। मिशन ओपी प्रभारी निकिता रानी ने बताया कि व्यवसायी से आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।