बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
14-May-2025 12:23 PM
By First Bihar
Bullet train in Bihar: बनारस और हावड़ा के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन अब बिहार के भोजपुर जिले से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन विशेष रूप से जगदीशपुर, उदवंतनगर और कोइलवर प्रखंड के कई गांवों को छूते हुए निकलेगी। इसके लिए राष्ट्रीय उच्च रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) की ओर से रूट प्लान तैयार कर लिया गया है।
इन गांवों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन:
जगदीशपुर प्रखंड के भटौली, बिमवा, चकवा, दावा, हरदिया, हरिगांव, हेतमपुर, कटाईबोझ, कौरा, तीयर, उतरदाहा और तुलसी जैसे गांव इस रूट में शामिल हैं। जिलाधिकारी ने इन इलाकों में जमीन अधिग्रहण को लेकर नोटिस जारी किया है और जमीन की पहचान, प्रकार और खेसरा नंबर जैसी अहम जानकारियां मांगी हैं।
भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की तैयारी:
जगदीशपुर के अंचलाधिकारी विश्वजीत निलांकार ने बताया कि पहले चरण में राजस्व कर्मचारी सर्वे कर रहे हैं। वे गांवों में जाकर जमीन मालिकों की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं, साथ ही यह भी देख रहे हैं कि कौन-सी जमीन सरकारी है। जैसे ही भूमि अधिग्रहण का आदेश मिलेगा, अधिसूचना जारी कर मापी की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।
लाभार्थियों को मिलेगा मुआवजा:
सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जमीन अधिग्रहण होने पर प्रभावित जमीन मालिकों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही पुनर्वास और पुनर्स्थापन की योजना भी लागू की जाएगी।