ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / bihar / Bulldozer action on Reetlal Yadav: आरजेडी विधायक रीतलाल के गांव में चला बुलडोजर!...

Bulldozer action on Reetlal Yadav: आरजेडी विधायक रीतलाल के गांव में चला बुलडोजर! 17 दुकानें चंद मिनटों में जमींदोज

Bulldozer action on Reetlal Yadav: बिहार के दानापुर-खगौल रोड स्थित रिहायशी इलाके में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के गांव में बुलडोजर चलाकर 17 अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

16-May-2025 09:00 AM

By First Bihar

Bulldozer action on Reetlal Yadav: बिहार के दानापुर में आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के गांव कोथवां में प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर की गई। बताया गया कि 77 डिसमिल सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अतिक्रमण में विधायक का हाथ हो सकता है।


दानापुर-खगौल रोड स्थित रिहायशी इलाके में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद दानापुर अंचल कार्यालय में सीओ के स्तर पर अतिक्रमणवाद दर्ज किया गया और जिन लोगों ने अतिक्रमण किया था, उन्हें नोटिस जारी किया गया। 


स्थानीय लोगों का आरोप था कि एक दबंग विधायक और उनके परिजनों ने इस सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर दानापुर के एसडीएम दिव्य शक्ति, खगौल थाना प्रभारी और नगर परिषद के सिटी मैनेजर की टीम मौके पर पहुंची और 17 दुकानों को तोड़ दिया गया। इसके बाद शेष जमीन को भी खाली कराया गया।


इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को यह भी बताया कि दानापुर क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी विधायक की शह पर कई अवैध निर्माण किए गए हैं। एसडीएम इन सभी मामलों की जांच कर रही हैं। अतिक्रमण हटाने वाली टीम ने इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। दानापुर क्षेत्र में दिनभर इस कार्रवाई की चर्चा रही और इसे प्रशासन की सख्ती का उदाहरण माना जा रहा है।