ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / bihar / BPSC ने निकाली CDPO के पदों पर वैकेंसी, यहां जाने पूरी जानकारी

BPSC ने निकाली CDPO के पदों पर वैकेंसी, यहां जाने पूरी जानकारी

03-Mar-2021 10:41 AM

PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी और इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बीपीएससी ने सीडीपीओ के 55 पदों पर बहाली निकाली है, इसके लिए आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इन पदों पर अप्लाई करने को इच्छुक कैंडिडेट 5 मार्च से अप्लाई कर सकेते हैं. वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल रखी गई है. 

सीडीपीओ के पदों पर बहाली के लिए समाज कल्याण विभाग के तरफ से मंजूरी मिलने के बाद बीपीएससी ने विज्ञापन जारी कर दिया है. 55 सीटों में से सामान्य श्रेणी के 22, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए 5, अनुसूचित जाति के लिए 9, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 11, पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 2 सीटें रिजर्व रहेंगी. 

संस्था का नाम-
बीपीएससी

पद का नाम-
सीडीपीओ

पदों की संख्या-
55

उम्र सीमा-
न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 37 साल 

योग्य कैंडिडेट का चयन प्री, मेंस और इंटरव्यू के माध्यम से होगा.  प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान के एक पेपर की परीक्षा होगी जो 150 अंकों की होगी. इसे पास करने वाले अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन के दो पेपर और वैकल्पिक विषय के पेपर होंगे. वैकल्पिक विषय में गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र एवं श्रम एवं समाज कल्याण विषय होंगे.

मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए बुलाये जायेंगे जो 120 अंको का होगा. प्री परीक्षा के समय आवेदन करने के दौरान ही छात्रों को अपने वैकल्पिक विषय की जानकारी देनी होगी.